Committed Cargo Care IPO review : आईपीओ में अप्लाई करने से पहले जान लें कंपनी के बारे में यह पॉजिटिव तथा निगेटिव प्वाइंट्स, नुकसान करने से बच जाएंगे [2023]

Committed Cargo Care IPO review : कमिटेड कार्गो केयर का आईपीओ निवेशकों के लिए 6 अक्टूबर को खुल चुका है तथा निवेशक इस आईपीओ में 10 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकेंगे। अगर आप इस आईपीओ को लेकर किसी भी तरह के संशय में हैं कि आप इस आईपीओ में अप्लाई करें या नहीं तो यह खबर आपके काम की है।

Committed Cargo Care IPO review

Committed Cargo Care IPO review : थर्ड पार्टी लॉजिस्टिक्स सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी Committed Cargo Care Limited का आईपीओ निवेशकों के लिए 6 अक्टूबर से खुल चुका है तथा यह आईपीओ निवेशकों के लिए 10 अक्टूबर तक खुला रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

यह आईपीओ निवेशकों के लिए खुल चुका है तथा रिटेल निवेशक इस आईपीओ को लेकर कन्फ्यूज होंगे कि वे इस आईपीओ में निवेश करें या ना करें।

इसीलिए आज हम आपको इस कंपनी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें बताने वाले हैं जिसके बाद आपके लिए यह तय करना आसान हो जायेगा कि आपको इस आईपीओ में निवेश करना है या नहीं तथा उसके बाद आप इस आईपीओ में निवेश करने के फैसले को अपने आप ही ले सकेंगे।

लेकिन आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि इस कंपनी तथा इसके आईपीओ के बारे में यह बातें सिर्फ जानकारी के लिए है।

यह भी पढ़ें : ब्रोकरेज के पसंदीदा शेयर पर आप लगाएंगे दांव? 44% तक मिल सकता है रिटर्न!

आपको इस आर्टिकल को पढ़कर इस आईपीओ में अप्लाई नहीं करना है तथा इस आईपीओ में या शेयर बाजार में किसी भी तरह से निवेश करने से पहले आपको अपने आप रिसर्च करना चाहिए तथा इस क्रम में अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से भी सलाह जरूरी लेनी चाहिए।

तो आइए जानते हैं कंपनी के बारे में उन जरूरी बातों को [Committed Cargo Care IPO review]

कंपनी की कुछ पॉजिटिव प्वाइंट्स

  1. कंपनी के पास अनुभवी प्रमोटर तथा मैनेजमेंट टीम है।
  2. कंपनी की आर्गेनाइजेशनल स्ट्रक्चर को सही तरह से बनाया गया है।
  3. कंपनी के पास अपने ग्राहकों को देने के लिए पूरी तरह से व्यापक लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस है।
  4. कंपनी ने अपने सप्लायर्स के साथ बढ़िया संबंध बनाया है।
  5. कंपनी अपने ऑपरेशंस को काफी कुशलता से चला रही है।

ये थीं कंपनी के बारे में कुछ पॉजिटिव प्वाइंट्स। लेकिन आईपीओ में अप्लाई करने से पहले कंपनी की सिर्फ पॉजिटिव प्वाइंट्स को ही देखना काफ़ी नहीं होता।

एक निवेशक को किसी भी कंपनी के आईपीओ में अप्लाई करने से पहले या किसी भी कंपनी के शेयर में निवेश करने से पहले कंपनी के पॉजिटिव प्वाइंट्स के साथ ही निगेटिव प्वाइंट्स को भी देखना चाहिए। तो आइए जानते हैं इस कंपनी के निगेटिव प्वाइंट्स को।

कंपनी की कुछ निगेटिव प्वाइंट्स

  1. कंपनी, इसके प्रमोटर्स तथा इसके डायरेक्टर्स इस समय वर्तमान में कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं जिसका कंपनी पर संभावित रूप से प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
  2. कंपनी को अपने ऑपरेशंस यानी काम करने के लिए विशिष्ट वैधानिक तथा रेगुलेटरी अप्रूवल्स की आवश्यकता होती है।
  3. कंपनी को कई अंतरराष्ट्रीय तथा घरेलू थर्ड–पार्टी लॉजिस्टिक्स सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनियों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ता है।
  4. कंपनी ने अभी तक कंपनी अधिनियम के तहत शुल्क की संतुष्टि के लिए कंपनी के रजिस्ट्रार के पास जरूरी फॉर्म को दाखिल नहीं किया है।
  5. कंपनी ने पूर्व में रेगुलेटरी अथॉरिटी के पास देरी से फाइलिंग की है।
  6. कंपनी जिस ग्रुप का हिस्सा है उस ग्रुप में कई अन्य कंपनियां भी इसी क्षेत्र में काम करती हैं जिससे हितों का टकराव उत्पन्न हो सकता है जिससे कंपनी को प्रतिस्पर्धा का भी सामना करना पड़ सकता है।
  7. कंपनी के द्वारा कुछ ऐसे कॉरपोरेट रिकॉर्ड्स तथा फॉर्म्स हैं जिन्हें कंपनी के द्वारा कंपनी के रजिस्ट्रार के पास दाखिल किया गया था लेकिन उनके बारे में पता नहीं लगाया जा सकता है।
  8. कंपनी का पिछले कुछ वित्त वर्षों में कैश फ्लो निगेटिव रहा है।
  9. कंपनी का जटिल और डाइवर्स मल्टी–लोकेशन ऑपरेशंस इसे विभिन्न वैधानिक, कानूनी तथा नियामक जोखिमों के अधीन करता है।

तो यह थी कंपनी के बारे में पॉजिटिव तथा निगेटिव प्वाइंट्स [Committed Cargo Care IPO review] जिसके आधार पर आप इस बात का फैसला आराम से कर सकते हैं कि आपको इस कंपनी के आईपीओ में अप्लाई करना है या नहीं।

अगर आप इस आईपीओ से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स की जानकारी लेना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए लिंक पर जाकर पढ़ सकते हैं और वो सभी महत्वपूर्ण जानकारी ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Committed Cargo Care IPO GMP today, Opening date, Price band, Lot size full details [2023]

Disclaimer : यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। यह निवेश की सलाह नहीं है। यह आर्टिकल ऊपर बताए गए शेयर में निवेश करने की सलाह नहीं देता। इस आर्टिकल से होने वाले नुकसान के लिए हम तथा एक्सपर्ट/ ब्रोकरेज फर्म/ हाउस जिम्मेदार नहीं होंगे। शेयर मार्केट में निवेश बाज़ार के जोखिमों के अधीन होता है तथा किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें।

Leave a Comment