Mahindra & Mahindra target price 2023 : शानदार पहली तिमाही के नतीजे के बाद ब्रोकरेज हाउस महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर पर हैं बुलिश!  बताया टारगेट प्राइस, नोट कर लें

महिंद्रा एंड महिंद्रा के शानदार तिमाही नतीजे के बाद ग्लोबल ब्रोकरेज हाउसेज कंपनी के शेयर पर बुलिश हैं तथा निवेशकों को इसे खरीदने के लिए सुझाव दिया है। आइए जानते हैं ब्रोकरेज हाउसेज की कंपनी के शेयर पर राय तथा इसके टारगेट प्राइस को

Mahindra & Mahindra target price 2023

Mahindra & Mahindra target price 2023 : महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra share price) ने अपने अप्रैल-जून 2023 तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए तथा इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा 98% बढ़ा है। यह मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही में 1404 करोड़ रुपए था जोकि अप्रैल-जून 2023 तिमाही में 98% बढ़कर 2774 करोड़ रुपए हो गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

कंपनी के रेवेन्यू में भी जबरदस्त उछाल आया है तथा यह पिछले साल की इसी तिमाही में 19,813 करोड़ रुपए था जोकि इस तिमाही में 23% उछल कर 24,368 करोड़ रुपए हो गया है। कंपनी को गाड़ियों की कीमत बढ़ाने से मुनाफे और रेवेन्यू बढ़ाने में मदद मिली है।

इस दमदार तिमाही नतीजे के बाद ग्लोबल ब्रोकरेज हाउसेस महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर पर खरीदारी की राय देते हुए इसके आगे के टारगेट प्राइस को बताया है। आइए जानते हैं ब्रोकरेज हाउस के टारगेट प्राइस को

यह भी पढ़ें : HDFC Bank target price 2023 : HDFC और HDFC Bank के मर्जर से मिलेगा तगड़ा रिटर्न, जानें इसके टारगेट प्राइस

महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर पर ब्रोकरेज की राय (Brokerages on Mahindra & Mahindra share)

नोमूरा ने क्या कहा? (Nomura on M&M)

ब्रोकरेज फर्म नोमूरा (Nomura) ने कंपनी के शेयर पर खरीदारी की राय देते हुए इसके टारगेट प्राइस को 1978 रुपए प्रति शेयर बताया है। ब्रोकरेज ने यह कहा कि कैपिटल डिसिप्लिन और एसयूवी की आपूर्ति बढ़ने से कंपनी के नतीजे शानदार रहे और कंपनी का EBITDA पहली तिमाही में बढ़ा है जिससे पहली तिमाही का नतीजा बेहतर हुआ है।

अन्य खर्चे कम होने से हायर RM/ सेल्स की भरपाई हुई है। RBL में निवेश का भी उद्देश्य है। इससे कैपिटल डिसिप्लिन के प्रति प्रतिबद्धता जारी रहेगी। Nomura ने FY 24-25 के लिए 13.2%/ 13.4% के हिसाब से EBITDA मार्जिन रहने का अनुमान लगाया है।

यह भी पढ़ें : रॉकेट की रफ्तार से भागा यह शेयर, 1 साल में निवेशकों के 1 लाख को बनाया 48 लाख

गोल्डमैन सैक्स की कंपनी के शेयर पर क्या है राय? (Goldman Sachs on M&M)

गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने कंपनी के तिमाही नतीजे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फार्म सेगमेंट से ऑपरेटिंग प्रॉफिट EBIT मार्जिन ने आश्चर्यचकित किया तथा कमोडिटी की कीमतें अनुकूल रहने से भी कंपनी को फायदा हुआ है।

कंपनी ने RBL में निवेश पर अपनी स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि RBL के प्रबंधन के साथ मिलकर काम करने के लिए इसमें निवेश किया गया है। कंपनी उन जानकारियों को इकट्ठा करना चाहती है जो महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस की व्यवसायिक क्षमता को बढ़ा सके।

कंपनी के शेयर पर खरीदरी के लिए बाय रेटिंग देते हुए गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने 1730 रुपए प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है।

यह भी पढ़ें : टाटा का यह मल्टीबैगर स्टॉक मिल रहा 33% के डिस्काउंट पर, 4 साल में पैसे को बनाया 11 गुना से भी ज्यादा! आपने खरीदा

जेपी मॉर्गन ने क्या कहा? (JP Morgan on M&M)

जेपी मॉर्गन (JP Morgan ) ने कंपनी के तिमाही नतीजे पर कहा कि नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। मैनेजमेंट ने यह संकेत दिया है कि वह अगले 2 से 3 वर्षों में और अधिक इन्वेस्टमेंट पर विचार नहीं कर रही है।

मैनेजमेंट ने यह भी कहा कि ऑटो और फार्म सेगमेंट से FCF को अन्य ‘Svcs’ में निवेश नहीं किया जाएगा। इससे फिलहाल कैपिटल एलोकेशन पर निवेशकों की चिंताएं कम होनी चाहिए। पहली तिमाही में कंसोलिडेटेड  ROE में सुधार हुआ है और यह 24.2% हो गया है। जेपी मॉर्गन ने इसके शेयर के टारगेट प्राइस को 1715 रुपए तय किया है।

आपको बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर आज सोमवार, 7 अगस्त, 2023 को NSE पर इतने 4.25% की बढ़त के साथ 1526.90 रुपए के लेवल पर बंद हुआ है।

यह भी पढ़ें :Federal Bank target price 2023 : तिमाही नतीजे के बाद एक्सपर्ट्स हैं बुलिश; कहा – खरीदो ; होगा मुनाफा

Disclaimer : यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। यह निवेश की सलाह नहीं है। यह आर्टिकल ऊपर बताए गए शेयर में निवेश करने की सलाह नहीं देता। इस आर्टिकल से होने वाले नुकसान के लिए हम तथा एक्सपर्ट/ ब्रोकरेज फर्म/ हाउस जिम्मेदार नहीं होंगे। शेयर मार्केट में निवेश बाज़ार के जोखिमों के अधीन होता है तथा किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें।

Leave a Comment