G-20 बैठक में रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी को बढ़ाने पर हुई सहमति, इन स्टॉक्स में लगेगी आग! जानिए इनके नाम

G-20 बैठक में सदस्य देशों ने रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी को साल 2030 तक 3 गुना करने पर सहमति जताई है। बाजार के जानकारों का यह मानना है कि इससे भारतीय कंपनियों को फायदा हो सकता है।

Stocks to buy now

G-20 Summit 2023 : अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अध्यक्षता में 9 सितंबर से 10 सितंबर 2023 को G-20 की बैठक हुई।इस शिखर सम्मेलन में G-20 के सदस्य देशों ने शिरकत की। इस बैठक में बिजनेस के नजरिए से कई बड़े फैसले लिए गए हैं, जिनमें से एक रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी को बढ़ाने की हुई सहमति भी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Join WhatsApp GroupClick Here

G-20 बैठक में सदस्य देशों ने रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी को साल 2030 तक 3 गुना करने पर सहमति जताई है। इसका मतलब यह है कि अगले 6 से 7 साल में रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी को 3 गुना तक पहुंचाने पर सदस्य देशों का फोकस रहेगा।

बाजार के जानकारों का यह मानना है कि इससे भारतीय कंपनियां REC Limited, Power Finance Corporation Limited, BHEL, Thermax, Tata Power Company Limited, JSW Energy Limited को फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं इन कंपनियों के बारे में

REC Limited

REC Limited भारत सरकार की स्वामित्व वाली एक महारत्न कंपनी है जो पूरे पावर सेक्टर वैल्यू चेन में पावर जेनरेशन से लेकर पावर डिस्ट्रीब्यूशन तक के प्रोजेक्ट को फाइनेंस करने का काम करती है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 71,137 करोड़ रुपए है। इसका ROCE 9.14% है तथा इसका ROE 20.4% है।

कंपनी के शेयर आज सोमवार (11 सितंबर) को NSE पर 270.45 रुपए के लेवल पर बंद हुए हैं। इस शेयर का 52 वीक हाई प्राइस 285 रुपए है तथा इसका 52 वीक लो प्राइस 91 रुपए है।

यह भी पढ़ें : G-20 बैठक में भारत-अमेरिका के बीच टेलीकॉम एलायंस से इन स्टॉक्स को होगा बड़ा फायदा! जानिए इन स्टॉक्स के नाम

Power Finance Corporation Limited

Power Finance Corporation Limited सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने वाली एक महारत्न कंपनी है जो आरबीआई के साथ नन डिपॉजिट टेकिंग एनबीएफसी के तौर पर इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी के रूप में रजिस्टर्ड है। कंपनी इंडियन पावर सेक्टर को फाइनेंशियल एसिस्टेंस देने का काम करती है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 80,839 करोड़ रुपए है। इसका ROCE 9.38% है तथा इसका ROE 20.4% है।

कंपनी के शेयर आज सोमवार (11 सितंबर) को NSE पर 306.20 रुपए के लेवल पर बंद हुए हैं। इस शेयर का 52 वीक हाई प्राइस 314 रुपए है तथा इसका 52 वीक लो प्राइस 101 रुपए है।

BHEL

BHEL भारत सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी है जो पावर प्लांट इक्विपमेंट बनाने का काम करती हैं। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 48,680 करोड़ रुपए है। इसका ROCE 3.33% है तथा इसका ROE 1.70% है।

कंपनी के शेयर आज सोमवार (11 सितंबर) को NSE पर 139.85 रुपए के लेवल पर बंद हुए हैं। इस शेयर का 52 वीक हाई प्राइस 149 रुपए है तथा इसका 52 वीक लो प्राइस 54.8 रुपए है।

Thermax Limited

Thermax Limited इनर्जी, एनवायरनमेंट, और केमिकल सेक्टर को सॉल्यूशन देने का काम करती है। कंपनी ब्वॉयलर्स एंड हिटर पावर प्लांट सोलर इक्विपमेंट जैसे प्रोडक्ट को बनाने का काम करती है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 36,164 करोड़ रुपए है। इसका ROCE 15.1% है तथा इसका ROE 12.3% है।

कंपनी के शेयर आज सोमवार (11 सितंबर) को NSE पर 3035.75 रुपए के लेवल पर बंद हुए हैं। इस शेयर का 52 वीक हाई प्राइस 3,050 रुपए है तथा इसका 52 वीक लो प्राइस 1,830 रुपए है।

यह भी पढ़ें : 52 हफ्ते के हाई पर पहुंचा यह शेयर, खरीदने के लिए निवेशकों में मची लूट! जानिए कहां तक जाएगा भाव

Tata Power Company Limited

कंपनी टाटा ग्रुप की पावर सेक्टर में काम करने वाली कंपनी है तथा पावर जेनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन का काम करती है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 86,833 करोड़ रुपए है। इसका ROCE 12.4% है तथा इसका ROE 12.6% है।

कंपनी के शेयर आज सोमवार (11 सितंबर) को NSE पर 271.90 रुपए के लेवल पर बंद हुए हैं। इस शेयर का 52 वीक हाई प्राइस 276 रुपए है तथा इसका 52 वीक लो प्राइस 182 रुपए है।

JSW Energy Limited

जेएसडब्ल्यू एनर्जी लिमिटेड जेएसडब्ल्यू ग्रुप के पावर बिजनेस की होल्डिंग कंपनी है तथा कंपनी अपने कर्नाटक, महाराष्ट्र, नांद्याल,  तथा सलबोनी में स्थित पावर एसेट से पावर जेनरेशन का काम करती है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 70,896 करोड़ रुपए है। इसका ROCE 7.29% है तथा इसका ROE 7.22% है।

कंपनी के शेयर आज सोमवार (11 सितंबर) को NSE पर 431.25 रुपए के लेवल पर बंद हुए हैं। इस शेयर का 52 वीक हाई प्राइस 437 रुपए है तथा इसका 52 वीक लो प्राइस 205 रुपए है।

यह भी पढ़ें : Unihealth Consultancy IPO GMP today, Opening date, Price band, Lot Size full details

Disclaimer : यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। यह निवेश की सलाह नहीं है। यह आर्टिकल ऊपर बताए गए शेयर में निवेश करने की सलाह नहीं देता। इस आर्टिकल से होने वाले नुकसान के लिए हम तथा एक्सपर्ट/ ब्रोकरेज फर्म/ हाउस जिम्मेदार नहीं होंगे। शेयर मार्केट में निवेश बाज़ार के जोखिमों के अधीन होता है तथा किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें।

Leave a Comment