अगस्त में फर्टिलाइजर की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री से इन 3 फर्टिलाइजर कंपनियों को होगा तगड़ा फायदा, शेयर में होगा जबरदस्त एक्शन!

फर्टिलाइजर की इस दमदार बिक्री के कारण इन 3 कंपनियों को फायदा हो सकता है तथा इनकी अर्निंग्स में सुधार होने की उम्मीद है जिससे इनके शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है।

Fertilizer stocks to buy now

Stocks to buy : शेयर बाजार में इन दिनों जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है तथा कई सेक्टर्स तथा अभी निवेशकों की फोकस में है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Join WhatsApp GroupClick Here

ऐसा ही एक सेक्टर है फर्टिलाइजर का जो अगस्त महीने में फर्टिलाइजर्स जैसे कि यूरिया, DAP, और कंपलेक्स फ़र्टिलाइज़र के रिकॉर्ड तोड़ बिक्री के कारण अभी निवेशकों की नजर में है।

फर्टिलाइजर की इस दमदार बिक्री के कारण इस सेक्टर की कुछ ऐसी कंपनियां हैं जिन्होंने बिक्री के मामले में ‘आउटपरफॉर्म’ किया है। आइए जानते हैं इनके बारे में

अगस्त में हुई फर्टिलाइजर्स की दमदार बिक्री

अगस्त महीने में फर्टिलाइजर्स की बिक्री टारगेट से 57% ज्यादा हुई है जिसमें यूरिया, DAP और कंपलेक्स फर्टिलाइजर की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है।

फर्टिलाइजर कंपनियों ने अगस्त महीने में 51.62 लाख टन के टारगेट के मुकाबले 80.93 लाख टन की बिक्री की है जिसमें DAP की बिक्री लक्ष्य से 90% ज्यादा रही। वहीं, यूरिया और कंपलेक्स फर्टिलाइजर की भी बिक्री अगस्त महीने में अच्छी खासी रही।

यह भी पढ़ें : Madhusudan Masala IPO GMP today, Opening date, Price band, Lot size full details [2023]

कितनी हुई बिक्री में बढ़ोतरी

अगस्त में यूरिया की बिक्री 49.30 लाख टन रही जो टारगेट से लगभग 46.7% ज्यादा है। कॉम्प्लेक्स फर्टिलाइजर्स की बिक्री 17.35 लाख टन रही जो टारगेट से लगभग 64% ज्यादा है। वहीं, DAP की बिक्री 14.28 लाख टन रही जो टारगेट से लगभग 91% ज्यादा है।

इन कंपनियों को होगा फायदा

अगस्त महीने में फर्टिलाइजर की बिक्री ज्यादा होने से चंबल फर्टिलाइजर, RCF तथा NFL को इसका फायदा मिल सकता है क्योंकि चंबल फर्टिलाइजर की आय का 60% हिस्सा यूरिया से आता है तथा आय का 34% हिस्सा P&K (DAP अधिकतम) से आता है। वहीं, RCF कि वित्त वर्ष 2023 में बिक्री का 52% हिस्सा यूरिया से रहा था तथा 16% हिस्सा कंपलेक्स फर्टिलाइजर से रहा था। NFL की आय का 65% हिस्सा यूरिया से आता है।

यही कारण है कि इन तीनों कंपनियों की अर्निंग्स में आने वाली तिमाहियों में सुधार होने की उम्मीद है जिसके चलते इनके शेयरों में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें : Techknowgreen Solutions IPO GMP today, Opening date, Price band, Lot size full details [2023]

Disclaimer : यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। यह निवेश की सलाह नहीं है। यह आर्टिकल ऊपर बताए गए शेयर में निवेश करने की सलाह नहीं देता। इस आर्टिकल से होने वाले नुकसान के लिए हम तथा एक्सपर्ट/ ब्रोकरेज फर्म/ हाउस जिम्मेदार नहीं होंगे। शेयर मार्केट में निवेश बाज़ार के जोखिमों के अधीन होता है तथा किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें।

Leave a Comment